उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नैनीताल से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मल्लीताल क्षेत्र में जल संस्थान का एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण यह सड़क पर चल रही दो महिला पर्यटकों की चपेट में आ गया।
हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक महिला का हाथ और दूसरी महिला का पैर ट्रक के नीचे आने से बुरी तरह कुचल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रक के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन की तकनीकी स्थिति की भी पड़ताल की जा रही है।
पर्यटन सीजन के बीच हुए इस हादसे ने एक बार फिर सरकारी वाहनों की नियमित जांच और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

About The Author