हरिद्वार जनपद में किसी भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश नहीं तत्काल संबंधित अधिकारी ऐसे अतिक्रमण को हटाए।
जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि उनके अधीन किसी भी सरकारी भूमि पर कोई अतिक्रमण किया गया है तो उन्हें 15 दिन का नोटिस देते हुए तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
और वही उन्होंने विद्युत विभाग को भी निर्देश दिए है कि विद्युत आपूर्ति सुचार रहे चालू रहे अनावश्यक विद्युत कटौती न की जाए तथा विद्युत चोरी पर भी कड़ी निगरानी रखते हुए विद्युत चोरी करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए।उन्होंने जर्जर विद्युत पोलो एवं झूलती विद्युत लाइनों को भी सेफ्टी ऑडिट करने के भी निर्देश दिए।






