भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और सनातन मूल्यों को संरक्षित एवं संवर्धित करने की दिशा में  निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में संचालित परम्परागत एवं आधुनिक पाठ्यक्रम जो विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि भारतीय जीवन-दर्शन, संस्कार एवं आध्यात्मिक चेतना से भी जोड़ते हैं। 

इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थी योग, वेद, ज्योतिष, कर्मकांड, संस्कृत पत्रकारिता, व्याकरण, दर्शन एवं भारतीय संस्कृति जैसे विषयों का अध्ययन कर अपनी जड़ों से पुनः जुड़ सकते हैं।

आज के आधुनिक युग में जहाँ नई पीढ़ी वैश्विक शिक्षा की ओर अग्रसर है, वहीं भारतीय परम्परागत ज्ञान-विज्ञान का अध्ययन उन्हें सांस्कृतिक पहचान, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक संतुलन प्रदान करता है। संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की ज्ञान-संपदा, सभ्यता और सनातन चेतना का आधार है।

यदि हम आने वाली पीढ़ी को आधुनिकता के साथ अपनी परम्परा और संस्कृति से भी जोड़ना चाहते हैं, तो संस्कृत एवं भारतीय ज्ञान परंपरा का अध्ययन अत्यंत आवश्यक है।

“सा विद्या या विमुक्तये” — अर्थात् वही विद्या श्रेष्ठ है जो मानव को ज्ञान, संस्कार और आत्मबोध की ओर ले जाए।

#उत्तराखंडसंस्कृतविश्वविद्यालय #संस्कृत #सनातनसंस्कृति #भारतीयज्ञानपरंपरा #योग #वेद #ज्योतिष #कर्मकांड #संस्कृतपत्रकारिता #भारतीयसंस्कृति

About The Author